CBI ने कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को किया अरेस्ट, अगले 24 घंटे के अंदर कोर्ट में किया जाएगा पेश

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अगले 24 घंटों के भीतर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले के मामले में की है। बता दें कि दिल्ली की नई लिकर पॉलिसी लागू होने के बाद से ही लगातार शराब घोटाले की खबरें सामने आ रही थीं। कथित तौर पर इस घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है

अपडेटेड Feb 26, 2023 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
CBI ने कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को किया अरेस्ट, अगले 24 घंटे के अंदर कोर्ट में किया जाएगा पेश

सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। सिसोदिया से सीबीआई ने आठ घंटो तक पूछताछ की। इसके बाद शाम को उन्हें सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया।

अगले 24 घंटों में कोर्ट के सामने किया जाएगा पेश

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अगले 24 घंटों के भीतर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले के मामले में की है। बता दें कि दिल्ली की नई लिकर पॉलिसी लागू होने के बाद से ही लगातार शराब घोटाले की खबरें सामने आ रही थीं। कथित तौर पर इस घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है।

Meghalaya Assembly Election 2023: मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगी वोटिंग, मैदान में हैं BJP, NPP, TMC और कांग्रेस के प्रत्याशी


आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी से हमारी पार्टी डरने वाली नहीं है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लग रहा है। इसीलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। आतिशी ने आगे कहा कि सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्होंने खुद ही ये कहा था कि उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। मनीष सिसोदिया वो शिक्षा मंत्री हैं जिन्होंने पिछले आठ सालों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कायापलट की है। उन्होंने दिल्ली के बीस लाख गरीब बच्चों को अच्छा भविष्य दिया है। आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही कहा है और इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है।

संजय सिंह ने भी किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर एक ट्वीट किया है। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।