Get App

कोयला तस्करी मामले में CBI ने बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आसनसोल और कोलकाता आवासों पर की छापेमारी

बताया जा रहा है कि जिस वक्त छापे पड़े, उस वक्त घटक किसी भी मकान में नहीं थे। CBI के अधिकारियों ने मंत्री के परिजन के मोबाइल फोन ले लिए और सब को आसनसोल के उनके मकान में एक कमरे में एक साथ बैठा दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 2:07 PM
कोयला तस्करी मामले में CBI ने बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आसनसोल और कोलकाता आवासों पर की छापेमारी
कोयला तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक (Moloy Ghatak) के परिसरों पर छापे मारे गए

Coal Smuggling Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आसनसोल और कोलकाता में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से कथित तौर पर कोयला तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक (Moloy Ghatak) के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि छापे कुल 6 स्थानों पर मारे जा रहे हैं।

CBI ने नवंबर 2020 में अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के जनरल मैनेजर अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और काजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

इस बीच कोलकाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई के अधिकारियों ने पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल में घटक के तीन मकानों और कोलकाता के लेक गार्डन इलाके में स्थित एक मकान पर छापे मारे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें