सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के पहले दिन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) ब्लॉक के साफ संदर्भ में कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जीत के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ना जरूरी है। गांधी गठबंधन की ताकत जानते हैं। ये संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ही था, जिसने 2009 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अजेय माने जाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को सत्ता से बाहर कर दिया था। लेकिन तब समय अलग था।