Greta Thunberg: गाजा में फंसे लोगों के लिए सहायता ले जा रहे जहाजों के बेड़े के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद इजरायल ने शनिवार को 137 एक्टिविस्टों को डिपोर्ट कर दिया। वापस लौटे इन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हिरासत के दौरान उनके साथ हिंसा हुई और 'जानवरों जैसा व्यवहार' किया गया। दो एक्टिविस्टों ने तो स्वीडिश पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के साथ भयंकर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।