मॉडल और बिग बॉस 16 की पूर्व प्रतियोगी अर्चना गौतम को अनुशासनहीनता के आधार पर कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया दिया है। गौतम को इस साल जून में निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस बारे जारी किया गया एक पत्र अब जाकर वायरल हो रहा है। अर्चना गौतम ने कांग्रेस के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मेरठ के हस्तिनापुर सीट से चुनाव भी लड़ा था। पर उनको केवल 1,519 वोट ही मिले थे और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। कांग्रेस के यूपी प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इस बात को कंफर्म किया कि अर्चना गौतम अब पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने News18 को बताया कि पार्टी ने यह फैसला मेरठ की कांग्रेस इकाई से मिली शिकायतों के आधार पर लिया है।
