Get App

'संघ के प्रति प्रेम का उपहार है...' प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता दानिश अली!

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्मृति क्षेत्र परिसर में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का एक स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने पिता को सम्मानित करने के लिए PM का शुक्रिया अदा किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:30 PM
'संघ के प्रति प्रेम का उपहार है...' प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता दानिश अली!
प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने के फैसले पर कांग्रेस नेता दानिश अली ने केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता दानिश अली ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक के लिए जमीन को मंजूर करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। अली ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "मोदी सरकार ने मौत पर घिनौनी राजनीति करते हुए मनमोहन सिंह के लिए राजघाट स्मारक स्थली पर जगह की समूचे देश की मांग ठुकराते हुए प्रणब मुखर्जी के स्मारक के लिए उसी जगह पर जमीन दे दी है। यह एक निम्न स्तर की राजनीति है और देश में आर्थिक क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री का घोर अपमान है।"

पूर्व लोकसभा सांसद अली ने 2018 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी के शामिल होना का भी जिक्र किया। अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सरकार का यह फ़ैसला प्रणब मुखर्जी को उनके संघ प्रेम के लिए उपहार भी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में शीश नवा कर संघ संस्थापक हेडगेवार को धर्तिपुत्र की उपाधि से नवाजा था। मुखर्जी ने संसद भवन में सावरकर का चित्र लगवाने में भी अहम भूमिका निभायी थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें