Get App

Atishi Cabinet: दिल्ली के नए मंत्रियों के नाम फाइनल, आतिशी कैबिनेट में AAP विधायक मुकेश अहलावत की एंट्री

Atishi's Delhi Cabinet: दिल्ली की कमान संभालने जा रही आतिशी कैबिनेट की घोषणा कर दी गई है। 21 सितंबर को आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के अलावा मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री बनेंगे

Akhileshअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 2:43 PM
Atishi Cabinet: दिल्ली के नए मंत्रियों के नाम फाइनल, आतिशी कैबिनेट में AAP विधायक मुकेश अहलावत की एंट्री
Atishi's Delhi Cabinet: सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत को आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है

Atishi's Delhi Cabinet: दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व वाली नई सरकार के नए मंत्रिमंडल में सभी मौजूदा मंत्री बरकरार रहेंगे। जबकि एक नए मंत्री को आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार (19 सितंबर) कहा कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को फिर से मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा।

आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और AAP से भी नाता तोड़ लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। नई मुख्यमंत्री और नए सदस्यों का कार्यकाल संक्षिप्त होगा, क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सातवें सदस्य के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है। सूत्रों ने बताया कि करोल बाग के विधायक विशेष रवि या कोंडली विधायक कुलदीप कुमार को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें