जब पूरा भारत दशहरे की खुशी में झूम रहा था, तब दिल्ली के अंबेडकर भवन में कुछ लोग धर्म परिवर्तन कर रहे थे। 5 अक्टूबर को दशहरा के दिन अंबेडकर भवन में 10 हजार लोगों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इस इवेंट का आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने ही कराया था। हालांकि, इस मामले को लेकर अब राजनीतिक गलियारे का तापमान काफी बढ़ गया है।