अजित पवार के आने से शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में नाराजगी, विधायक संजय शिरसाट बोले- हमारे सभी नेता NCP के हमारे साथ आने से खुश नहीं"

संजय शिरसाट का ये बयान अजित पवार के रविवार को पाला बदलने और एकनाथ शिंदे-BJP सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक संकट के बीच आया है। रविवार को पवार के साथ NCP के आठ और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। संजय शिरसाट ने कहा कि अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के बाद, उनके समूह के कुछ लोग नाराज थे क्योंकि हमारे कुछ नेताओं को वो पॉजिशन नहीं मिली, जिसकी उन्हें इच्छा थी

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट बोले- हमारे सभी नेता NCP के हमारे साथ आने से खुश नहीं"

अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले NCP गुट के महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में शामिल होने पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) (Shiv Sena) में नाराजगी के संकेत सामने आए हैं। शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने बुधवार को कहा कि पार्टी के सभी नेता इस घटनाक्रम से खुश नहीं हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अब आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगे।

संजय शिरसाट का ये बयान अजित पवार के रविवार को पाला बदलने और एकनाथ शिंदे-BJP सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक संकट के बीच आया है। रविवार को पवार के साथ NCP के आठ और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

संजय शिरसाट ने कहा कि अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के बाद, उनके समूह के कुछ लोग "नाराज थे क्योंकि हमारे कुछ नेताओं को वो पॉजिशन नहीं मिली, जिसकी उन्हें इच्छा थी।"


उन्होंने कहा, "राजनीति में जब हमारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह हमारे साथ आना चाहता है, तो हमें उन्हें शामिल करना पड़ता है और यही BJP ने किया। NCP के हमारे साथ आने के बाद, हमारे समूह के लोग परेशान थे, क्योंकि हमारे कुछ नेताओं को उनकी मनचाही पॉजिशन नहीं मिलेगी। ये सच नहीं है कि हमारे सभी नेता NCP के हमारे साथ आने से खुश हैं।"

औरंगाबाद पश्चिम से विधायक ने कहा, "शिरसाट ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को सूचित कर दिया है और उन्हें इस मुद्दे को हल करना होगा।"

NCP के दोनों गुट आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार और अजित पवार खेमों ने अलग-अलग बुलाई बैठक

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उद्धव ठाकरे MVA सरकार के मुख्यमंत्री थे, तो शरद पवार सरकार चलाते थे। उद्धव ठाकरे अब शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुट के प्रमुख हैं।

शिरसाट ने कहा, "हम हमेशा NCP के खिलाफ थे और आज भी हम शरद पवार के खिलाफ हैं। शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को सीएम के रूप में इस्तेमाल किया था। जब उद्धव CM थे, तो शरद पवार और NCP ही सरकार चलाते थे... एकनाथ शिंदे ही अब आगे का कार्रवाई फैसला करेंगे।"

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने नौ विधायकों के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पास अयोग्यता याचिका दायर की है।

अजित पवार और छगन भुजबल के साथ दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडो, धर्मरावबाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोडे और अनिल पाटिल रविवार को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए।

शरद पवार ने अपने करीबी प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।