Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और श्रीलंका सहित दुनिया भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेपाल, मालदीव तथा अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने भी सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके योगदान और सिंह के साथ उनके देशों के मधुर संबंधों को याद किया। अमेरिका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने उन्हें दोनों देशों की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में से एक बताया।
