उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। वहीं आंगबाड़ी में एजुकेटर के पद भरे जाएंगे। योगी सरकार ने अपने बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए कंडक्टर भरे जाएंगे। इसके साथ ही 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई (बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर की भर्ती की जाएगी।
