Haryana Nagar Nigam Chunav Result 2025: हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी BJP ने धूल चटा दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 नगर निगम में से 9 नगर निकायों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस खाता तक नहीं खुल पाई है। हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ गुरुग्राम और रोहतक में भी कांग्रेस जीत नहीं पाई।
