दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने रांची के एससी/एसटी थाने में ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सोरेन ने ED के उन अधिकारियों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो 29 जनवरी को उनके दिल्ली आवास पर सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि सोरेन के दिल्ली आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी के हालिया तलाशी अभियान के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुख्यमंत्री ने अपनी शिकायत में ED अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
