PM मोदी के कल होने वाले हैदराबाद दौरे से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हैदराबाद में 26 मई गुरुवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा

अपडेटेड May 25, 2022 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी 26 मई को हैदराबाद के अलावा चेन्नई का भी दौरा करेंगे

हैदराबाद में 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखी है। इसके लिए लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पीएम मोदी ISB हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही 2022 में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्रों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में ISB हैदराबाद और ISB मोहाली के लगभग 900 छात्र भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- UP Budget 2022: 26 मई को पहला बजट पेश करेगी योगी सरकार-2.0, जानिए क्या हो सकता है खास


पुलिस सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि शहर में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। छात्रों की जानकारी एकत्र करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने बताया कि वे उन सभी के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं, जो कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पीएम मोदी के यात्रा से पहले साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस (Cyberabad traffic police) ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रूट पर प्रतिबंधों और डायवर्जन की घोषणा की है। एडवाइजरी के मुताबिक, 26 मई गुरुवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा।

हैदराबाद के बाद चेन्नई में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि पीएम मोदी 26 मई को हैदराबाद के अलावा चेन्नई का भी दौरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 31,400 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।

इन परियोजनाओं को बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने, ‘कनेक्टिविटी’ बढ़ाने और क्षेत्र में जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जाता है। बयान में कहा गया है कि चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी करीब 2,900 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।