I-T raids at Rana Gurjeet Singh residence: आयकर विभाग ने गुरुवार (6 फरवरी) को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी पिछले 32 घंटों से जारी है। गुरुवार सुबह उनके बंगले और फ्लैटों पर छापेमारी शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में उनके अन्य ठिकानों पर भी छापे चल रही है।
