IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को मंगलवार (7 मई) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। संजू सैमसन पर दिल्ली कैपिटल्स से मिली 20 रन की हार के दौरान IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में संजू सैमसन अंपायर्स से काफी बहस करते हुए नजर आए थे। वह अपने विकेट के बाद काफी नाखुश दिखे थे। मसन के इस व्यवहार के लिए BCCI ने एक्शन लिया है।
