Jharkhand Politics: झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली महागठबंधन के विधायकों को फ्लाइट से हैदराबाद ले जाने की योजना रद्द करनी पड़ी। दरअसल, किराए पर लिए गए दोनों प्राइवेट प्लेन एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान नहीं भर सके। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दो घंटे से अधिक समय तक चार्टर्ड प्लेन में सभी 43 विधायक बैठे रहे। आखिरकार घने कोहरे की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। अब विधायक रांची के सर्किट हाउस लौट आए हैं। वह आज (1 फरवरी) की रात वहीं रहेंगे।