Chalo Delhi Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार (7 फरवरी) को कर्नाटक के सभी मंत्री केंद्र सरकार की टैक्स ट्रांसफर नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर कर्नाटक कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (Karnataka CM Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) भी शामिल हुए। कर्नाटक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "हमें उम्मीद है कि सरकार हमारा विरोध सुनेगी और हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य और कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा करना है।"
