Karnataka government puts job reservation bill: कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा कि राज्य में नौकरियों पर पहला अधिकार कन्नड़ लोगों का है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनियों में रिजर्वेशन वाला विधेयक समीक्षा के बाद कुछ दिनों बाद लागू किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण अनिवार्य करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत इस विधेयक में मैनेजमेंट पदों पर 50 प्रतिशत और गैर-मैनेजमेंट पदों पर 75 फीसदी कन्नड़ लोगों की नियुक्ति का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय पर उद्योग जगत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।
