Get App

Eknath Shinde: ऑटो चलाने से लेकर शिवसेना चलाने तक, कौन हैं 'ठाणे का ठाकरे' कहे जाने वाले एकनाथ शिंदे

आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां उनके हाथों से उनकी सरकार और पार्टी दोनों ही जाती दिखाई दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 9:13 PM
Eknath Shinde: ऑटो चलाने से लेकर शिवसेना चलाने तक, कौन हैं 'ठाणे का ठाकरे' कहे जाने वाले एकनाथ शिंदे
कौन हैं 'ठाणे का ठाकरे' कहे जाने वाले एकनाथ शिंदे

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना (Shiv sena) का वरिष्ठ नेता और उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) सरकार को रजनीतिक संकट (Political Crisis) के भंवर में ला खड़ा किया है। ऑटो चलाने से लेकर 'ठाणे का ठाकरे' कहलाने तक, एकनाथ शिंदे ने लंबा और उतार-चढ़ाव वाला राजनीतिक सफर तय किया है। आज उन्होंने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां उनके हाथों से उनकी सरकार और पार्टी दोनों ही जाती दिखाई दे रही है।

शिवसेना में शामिल होने से पहले शिंदे अपनी जवानी के दिनों में सतारा के जवाली तालुका से शहर आ गए थे। वह चर्चाओं में तब आए, जब उन्होंने पार्टी के लिए लेबर यूनियन शुरुआत की थी।

1997 में सबसे पहले शिंदे ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्हें एक पारिवारिक दुख से भी गुजरना पड़ा। उनके दो बच्चे दीपेश और शुभदा उनके गांव में डूब गए थे। हालांकि, वह धीरे-धीरे इस दुख से उभरे और 2001 में निगम में सेना के नेता बन गए। शिंदे को जल्द ही ठाणे में पार्टी के काम के लिए नियुक्त किया गया, जिससे उन्हें इस इलाके में पकड़ बनाने में मदद मिली।

2001 में एक सड़क दुर्घटना में अपने गुरु आनंद दिघे की मौत के बाद शिंदे ने पार्टी में खालीपन भर दिया। वह 2004 में विधानसभा के लिए चुने गए और पार्टी के संगठन पर अपनी पकड़ बना ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें