Maharashtra Politics Today News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (7 फरवरी) को आरोप लगाया कि बार-बार मांग के बावजूद चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र के मतदाताओं के डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है। राहुल गांधी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 2019 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बीच पांच सालों में महाराष्ट्र में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। जबकि आम चुनाव के बाद सिर्फ पांच महीनों में 39 लाख नए वोटर जोड़े गए।
