Get App

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, मजदूर संघ के नेता के तौर पर हुई थी राजनीति में एंट्री

Mallikarjun Kharge: खड़गे के बारे में एक बात कही जाती है कि कर्नाटक की राजनीति का ये शीर्ष नेता सत्ता के भीतर और बाहर हमेशा ही गांधी परिवार के प्रति वफादार रहा है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 3:15 PM
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, मजदूर संघ के नेता के तौर पर हुई थी राजनीति में एंट्री
कैसा रहा है मल्लिकार्जुन खड़गे का पूरा राजनीतिक सफर

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के अध्यक्ष (Congress President) बन गए हैं। उन्होंने शशि थरूर (Shashi Tharoor) के खिलाफ 7,000 से ज्यादा वोट हासिल करके चुनाव जीता लिया। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को पार्टी के भीतर हुए इस चुनाव में 1,072 वोट मिले। इसके साथ ही 24 सालों बाद कांग्रेस (Congress) की कमान गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता के हाथ में आ गई है।

उनकी इस जीत की खुशी में शामिल होने और उन्हें बधाई देने शशि थरूर खुद उनके घर पहुंचे। वहीं AICC मुख्यालय पर ढोल और गाजे बाजे के साथ उनकी जीत का जश्न भी मना।

खड़गे के बारे में एक बात कही जाती है कि कर्नाटक की राजनीति का ये शीर्ष नेता सत्ता के भीतर और बाहर हमेशा ही गांधी परिवार के प्रति वफादार रहा है।

80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे का एक लंबा राजनीतिक करियर रहा है। कांग्रेस के साथ उन्हें 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें