Get App

प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी! लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भर गई कांग्रेस और TMC के बीच खाई

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से कहा ममता बनर्जी न केवल प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करना चाहती हैं, बल्कि उन्होंने पिछले दिसंबर में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान भी ये सुझाव दिया था कि प्रियंका को वाराणसी से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 9:42 PM
प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी! लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भर गई कांग्रेस और TMC के बीच खाई
प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी

लोकसभा चुनाव से पहले कड़वाहट के बाद ममता बनर्जी अब ये संकेत में देने में लगी हैं कि तृणमूल कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बीच सब कुछ ठीक है। तभी तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं, जो वायनाड से अपने चुनावी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। राहुल गांधी की तरफ से सीट खाली करने और परिवार के गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने के फैसले के बाद, प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। हाल ही में हुए आम चुनावों में राहुल ने वायनाड से 3.6 लाख वोटों के अंतर से दूसरी बार जीत हासिल की थी।

NDTV ने तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से कहा ममता बनर्जी न केवल प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करना चाहती हैं, बल्कि उन्होंने पिछले दिसंबर में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान भी ये सुझाव दिया था कि प्रियंका को वाराणसी से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

अधीर रंजन थे नाराजगी का बड़ा कारण?

ममता और कांग्रेस के बीच फिर से जिंदा हुई दोस्ती के पीछे का एक कारण ये तथ्य है कि बंगाल की मुख्यमंत्री के सबसे मजबूत आलोचकों में से एक अधीर रंजन चौधरी लगातार पांच जीत के बाद इन चुनावों में बहरामपुर लोकसभा सीट से हार गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें