Get App

Bihar Election 2025: 'महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, कल सभी जवाब मिल जाएंगे': कांग्रेस-RJD में मतभेद पर बोले तेजस्वी यादव

Bihar Elections 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 'महागठबंधन' में कांग्रेस और RJD के बीच जारी मतभेद पर कहा, "कोई विवाद नहीं है। कल आपको सारे जवाब मिल जाएंगे।" तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 3:01 PM
Bihar Election 2025: 'महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, कल सभी जवाब मिल जाएंगे': कांग्रेस-RJD में मतभेद पर बोले तेजस्वी यादव
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बावजूद 'महागठबंधन' में तनाव बरकरार है

Bihar Assembly Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार (22 अक्टूबर) को 'महागठबंधन' में किसी भी तरह के विवाद से इनकार करते हुए कहा कि कल (23 अक्टूबर) तक सब कुछ साफ हो जाएगातेजस्वी यादव नेटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच जारी मतभेद पर कहा, "कोई विवाद नहीं है। कल आपको सारे जवाब मिल जाएंगे।"

तेजस्वी ने इस दौरान घोषणा की है कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों और करीब दो लाख 'जीविका दीदियों' में शामिल कम्युनिटी मोबिलाइजर को महागठबंधन (I.N.D.I.A. गठबंधन) की सरकार बनने पर स्थायी किया जाएगा।

अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन राज्य में सरकार बनाता है, तो इन 'जीविका दीदियों' को प्रति माह 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो जिन 'जीविका दीदियों' ने लोन लिया है उनके ब्याज को माफ कर दिया जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा विश्व बैंक की सहायता से संचालित बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना (बीआरएलपी) को स्थानीय स्तर पर 'जीविका' के नाम से जाना जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण करना है। इस परियोजना से जुड़ी महिलाओं को 'जीविका दीदी' कहा जाता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों के साथ लगातार शोषण और अन्याय हुआ है। लेकिन 'महागठबंधन' की सरकार आने पर उन्हें सम्मानजनक वेतन, स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा दी जाएगीRJD नेता ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। 'महागठबंधन' बिहार को नई दिशा देने के लिए तैयार है

तेजस्वी ने कहा कि इन महिलाओं का सालों से शोषण और अन्याय हुआ है। लेकिन अब न्याय का समय आ गया है। उन्होंने घोषणा की है कि 'जीविका दीदियों' को 30,000 रुपये मासिक वेतन और 2,000 रुपये का अतिरिक्त मासिक भत्ता दिया जाएगा। ताकि उन्हें उनके परिश्रम का उचित मानदेय मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें