Manmohan Singh Death: तेलंगाना विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का केंद्र सरकार से आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष जी. प्रसाद कुमार द्वारा सोमवार (31 दिसंबर) सुबह 10 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन में दिवंगत नेता द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए आभार जताया। बैठक में चर्चा के बाद पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र से सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का अनुरोध किया।
