Get App

'भ्रष्टाचार का संग्रहालय' BJP ने केजरीवाल के 'शीश महल' के अंदर का दिखाया नजारा, AAP ने किया पलटवार

दिल्ली BJP के अध्यक्ष विजेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि बंगले में सुविधाओं की लागत ₹3.75 करोड़ है, यह कहते हुए कि जिसमें एक जिम, सौना रूम और जकूजी भी लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगले की संगमरमर ग्रेनाइट लाइटिंग की लागत ₹1.9 करोड़ है, जबकि सिविल वर्क के लिए अतिरिक्त ₹1.5 करोड़ की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 7:36 PM
'भ्रष्टाचार का संग्रहालय' BJP ने केजरीवाल के 'शीश महल' के अंदर का दिखाया नजारा, AAP ने किया पलटवार
'भ्रष्टाचार का संग्रहालय' BJP ने केजरीवाल के 'शीश महल' के अंदर का दिखाया नजारा, AAP ने किया पलटवार

दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उस बंगले का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री कभी केजरीवाल रहा करते थे। उन्होंने कहा कि यह "भ्रष्टाचार का संग्रहालय" है। सचदेवा ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया, खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं। आज आपको दिखाएंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया है!"

उन्होंने दावा किया कि बंगले में सुविधाओं की लागत ₹3.75 करोड़ है, यह कहते हुए कि जिसमें एक जिम, सौना रूम और जकूजी भी लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगले की संगमरमर ग्रेनाइट लाइटिंग की लागत ₹1.9 करोड़ है, जबकि सिविल वर्क के लिए अतिरिक्त ₹1.5 करोड़ की जरूरत है। सचदेवा ने यह भी दावा किया कि अकेले जिम और स्पा फिटिंग की लागत ₹35 लाख है।

दिल्ली BJP ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “यह 'शीश महल' है, जिसे वह दिल्ली के लोगों से छिपाना चाहता था। हम इसका पहला वीडियो भी दिखा रहे हैं। उस घर के बाथरूम और जिम को देखो। वहां ग्रेनाइट और उपकरण हैं, सौना और जकूज़ी भी है, जैसे कि 7-स्टार रिसॉर्ट होता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें