Get App

New CDS appointment: सरकार ने शुरू की नए सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया, जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावितों की लिस्ट

CDS जनरल रावत का 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2021 पर 6:27 PM
New CDS appointment: सरकार ने शुरू की नए सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया, जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावितों की लिस्ट
थल सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ कमांडर की सदस्यता वाली एक समिति लिस्ट को अंतिम रूप दे रही है

New CDS appointment: सरकार ने अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों सेनाओं से मिली सिफारिशों के आधार पर नामों की लिस्ट मंजूरी के लिए जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार जनरल बिपिन रावत के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए थल सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ कमांडर की सदस्यता वाली एक समिति को अंतिम रूप दे रही है।

8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत का हुआ था निधन

आपको बता दें कि भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति एवं गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का बुधवार को निधन हो गया।

लिस्ट को दिया जा रहा अंतिम रूप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें