Get App

One Nation One Election: 'एक देश, एक चुनाव' के लिए कमेटी का गठन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष

One Nation One Election: देशभर में राज्य और लोकसभा का चुनाव एक साथ ही कराने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने "एक देश, एक चुनाव" की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (former President Ram Nath Kovind) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है

Akhileshअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 11:22 AM
One Nation One Election: 'एक देश, एक चुनाव' के लिए कमेटी का गठन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष
One Nation One Election: समिति की योजना कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह की राय लेने की है

One Nation One Election: देशभर में राज्य और लोकसभा का चुनाव एक साथ ही कराने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने "एक देश, एक चुनाव" की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (former President Ram Nath Kovind) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति का उद्देश्य 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा को लागू करने की संभावनाओं की जांच करना है। हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे "अव्यावहारिक" और "विपक्षी दलों" को खत्म करने वाला बताया है।

बता दें कि सरकार द्वारा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद यह कदम सामने आया है। सरकार ने हालांकि संसद के विशेष सत्र का एजेंडा घोषित नहीं किया है। यह समिति 'एक देश, एक चुनाव' कराए जाने के मुद्दे पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इसके बाद ही यह तय होगा कि आने वाले समय में क्या देशभर में सरकार लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराने की तैयारी करेगी या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने पर कई साल से दृढ़ता से जोर दे रहे हैं। इस संबंध में संभावनाओं पर विचार का जिम्मा कोविंद को सौंपने का निर्णय, चुनाव संबंधी अपने दृष्टिकोण के विषय में सरकार की गंभीरता को रेखांकित करता है।

क्या करेगी कमेटी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें