Get App

Monsoon Session: मणिपुर वीडियो पर संसद में भारी हंगामा, जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Monsoon Session: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस घटना को निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय बताया है

Akhileshअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 1:32 PM
Monsoon Session: मणिपुर वीडियो पर संसद में भारी हंगामा, जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में मणिपुर वीडियो पर तुंरत चर्चा की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ

Parliament Monsoon Session: मणिपुर के एक गांव में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने संबंधी 4 मई के वीडियो (Manipur horror Video) को लेकर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। मणिपुर के वायरल वीडियो पर भारी हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ब्रेक के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने कामकाज स्थगित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की, जबकि सभापति ने इस मामले पर अल्पकालिक चर्चा पर जोर दिया।

राज्यसभा में मणिपुर वीडियो पर तुंरत चर्चा की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस और TMC सांसदों ने नियम 267 का हवाला देते हुए तुरंत मणिपुर हिंसा पर बहस कराने की मांग की। इसपर सभापति ओपी धनखड़ ने नियम और प्रक्रिया का हवाला देने लगे। इसे सुन TMC सांसद ब्रायन भड़क गए और चिल्लाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मणिपुर वीडियो पर बोलना ही होगा। वह अब चुप नहीं रह सकते हैं। इस बीच, मणिपुर की स्थिति को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।

सरकार चर्चा के लिए तैयार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें