द्रमुक (DMK) सांसद दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) की उस कथित टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'हिंदी पट्टी बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ कर रहे हैं और दूसरे छोटे-मोटे काम कर रहे हैं।' उनका ये बयान अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है। क्योंकि बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अब इस बयान की निंदा की है। दोनों ही नेता विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी हैं।
