Get App

PM Modi Loksabha Speech: क्या कभी एक ही परिवार से तीन सांसद हुए हैं?...पीएम मोदी का गांधी परिवार पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री पिछले दो दिनों से जारी चर्चा का जवाब दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल और AAP का नाम लिए बैगर कहा कि कुछ लोगों का फोकस अपने घर में शॉवर और जकूजी पर है, लेकिन हमारा ध्यान हर घर नल से जल पहुंचाने पर है। उन्होंने दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले 'शीशमहल' की ओर इशारा करते हुए ऐसा कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 6:40 PM
PM Modi Loksabha Speech: क्या कभी एक ही परिवार से तीन सांसद हुए हैं?...पीएम मोदी का गांधी परिवार पर बड़ा हमला
PM Modi Loksabha Speech: लोकसभा में अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर जमकर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जबाव दे रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि सदन में कुछ प्रशंसा हुई और कुछ नकारात्मक बातें भी हुईं। प्रधानमंत्री पिछले दो दिनों से जारी चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का मौका दिया है। इसलिए मैं आदरपूर्वक जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल और AAP का नाम लिए बैगर कहा कि कुछ लोगों का फोकस शॉवर और जकूजी पर है, लेकिन हमारा ध्यान हर घर नल से जल पर है। उन्होंने दिल्ली चुनाव से पहले 'शीशमहल' की ओर इशारा करते हुए ऐसा कहा।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों का जिक्र उबाऊ लगेगा।"

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें