Rahul Gandhi Defamation Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि के एक मामले में शुक्रवार (26 जुलाई) को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक ( MP-MLA) अदालत में पेश हुए। राहुल गांधी शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और फिर यहां की MP-MLA कोर्ट में पेश हुए, जहां उनका बयान दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने जज से कहा, "मैं निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है।" विशेष जज शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 अगस्त को तय की है।
