Get App

राजस्थान: अचानक कहां गायब हो गई 'लाल डायरी'? शुरू हुआ एक नया घमासान, अशोक गहलोत और राजेंद्र गुढा के बीच की लड़ाई को भुनाने में जुटी BJP

गुढ़ा का दावा है कि वे इस डायरी को तीन साल पहले जयपुर में हुई IT और ED की छापेमारी के दौरान बचाकर लाए थे। मजेदार बात ये है कि अब वो 'लाल डायरी' लापता है और किसी को मालूम नहीं है कि असली वाली अब कहां है। विपक्ष में बैठी बीजेपी अब लाला डायरी के मुद्दे को भुनाने में लग गई है, जिसे लेकर पार्टी ने राज्य भर में होर्डिंग्स और कट-आउट लगा कर एक बड़े कैंपने की शुरुआत कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 2:37 PM
राजस्थान: अचानक कहां गायब हो गई 'लाल डायरी'? शुरू हुआ एक नया घमासान, अशोक गहलोत और राजेंद्र गुढा के बीच की लड़ाई को भुनाने में जुटी BJP
राजस्थान: अचानक कहां गायब हो 'लाल डायरी'? शुरू हुआ एक नया घमासान

राजस्थान की राजनीति (Rajasthan Politics) में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। इस बार के राजनीतिक युद्ध में एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) हैं, तो दूसरी तरफ कभी उनके वाफादार रहे विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा है, तो एक लाल डायरी (Red Dairy) की, जिसे लेकर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि इसमें गहलोत सरकार के कई गहरे राज हैं। गुढ़ा का दावा है कि वे इस डायरी को तीन साल पहले जयपुर में हुई IT और ED की छापेमारी के दौरान बचाकर लाए थे।

मजेदार बात ये है कि अब वो 'लाल डायरी' लापता है और किसी को मालूम नहीं है कि असली वाली अब कहां है। विपक्ष में बैठी बीजेपी अब लाला डायरी के मुद्दे को भुनाने में लग गई है, जिसे लेकर पार्टी ने राज्य भर में होर्डिंग्स और कट-आउट लगा कर एक बड़े कैंपने की शुरुआत कर दी है।

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का दावा है कि लाल डायरी जो उनके पास है, उसमें कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए कथित भ्रष्टाचारों से जुड़े कई चौंकाने वाले राज दफन हैं। इसमें राज्यसभा चुनाव और साल 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान कैसे विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' हुई, ये जानकारियां भी दर्ज हैं।

राजस्थान: पायलट का 'समर्थक' या फिर कोई 'सेट-अप'? कौन हैं राजेंद्र गुढ़ा, गहलोत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गुढ़ा का दावा है कि 2020 में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के फ्लैट पर छापेमारी के दौरान गहलोत ने उनसे डायरी लाने के लिए कहा था और वह डायरी वापस लेने के लिए दो और नेताओं के साथ वहां गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें