Get App

PM मोदी ने NCC कैडेट्स और NSS वालंटियर्स से की बातचीत, बोले- युवाओं के कंधे पर है देश के निर्माण की जिम्मेदारी

Republic Day 2023: PM मोदी ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश की जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं। वह अपना दायित्व निभाने के लिए तत्पर हैं। NCC और NSS ऐसे संगठन हैं जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ते हैं। कोरोना काल में NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 5:18 PM
PM मोदी ने NCC कैडेट्स और NSS वालंटियर्स से की बातचीत, बोले- युवाओं के कंधे पर है देश के निर्माण की जिम्मेदारी
Republic Day 2023: PM ने कहा कि युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को NCC कैडेटों, NSS वालंटियर्स और इस साल के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है।

पीएम ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला। युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता है। एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है। युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश की जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं। वह अपना दायित्व निभाने के लिए तत्पर हैं। NCC और NSS ऐसे संगठन हैं जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ते हैं। कोरोना काल में NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में युवाओं के जितने नए अवसर हैं, वो अभूतपूर्व हैं। आज देश स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान चला रहा है। स्पेस सेक्टर से लेकर एनवॉयरनमेंट और क्लाइमेट से जुड़े चैलेंज तक भारत आज पूरी दुनिया के भविष्य के लिए काम कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें