AAP नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, 1 सितंबर तक बढ़ाई अंतरिम जमानत

Satyendar Jain News: शीर्ष अदालत ने 26 मई को जैन को मेडिकल आधार पर छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि एक नागरिक को अपने खर्च पर निजी अस्पताल में अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है। ईडी ने जैन को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत मेडिकल आधार पर अगले आदेश तक बढ़ा दी है

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक बढ़ा दी है। जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने जैन की मेडिकल रिपोर्ट पर ध्यान देने के बाद उन्हें राहत दी। शीर्ष अदालत ने 24 जुलाई को जैन को दी गई अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन की अंतरिम जमानत की अवधि पांच सप्ताह के लिए बढ़ाई थी।

इसके अलावा जमानत के बाद शीर्ष अदालत ने 10 जुलाई को मेडिकल आधार पर जैन को दी गई अंतरिम बेल 24 जुलाई तक बढ़ा दी थी। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। शीर्ष अदालत ने 26 मई को जैन को मेडिकल आधार पर छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि एक नागरिक को अपने खर्च पर निजी अस्पताल में अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें- X पर डोनाल्ड ट्रंप की धमाकेदार वापसी, एलॉन मस्क का सामने आया रिएक्शन


ED ने जैन को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने 2017 में जैन के खिलाफ दर्ज की गई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की FIR के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था। CBI द्वारा दर्ज मामले में जैन को छह सितंबर 2019 को निचली अदालत द्वारा नियमित जमानत दे दी गई थी। जैन को उनके चिकित्सीय उपचार के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।