Get App

राहुल गांधी को सावरकर के पोते ने दी FIR की चेतावनी! बोले- उनके बयान से कांग्रेस के भी कई नेता नाखुश

गुजरात के सूरत की एक अदालत की तरफ से 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। अपनी अयोग्यता पर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, राहुल गांधी ने शनिवार को कहा, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 12:31 PM
राहुल गांधी को सावरकर के पोते ने दी FIR की चेतावनी! बोले- उनके बयान से कांग्रेस के भी कई नेता नाखुश
राहुल गांधी को सावरकर के पोते ने दी FIR की चेतावनी!

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हाल ही में विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) पर दिए बयान पर लगातार विवाद बढ़ता ही नजर आ रहा है। इस बीच, हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कहा कि कुछ कांग्रेसी भी वीर सावरकर (Veer Savarkar) की बदनामी से खुश नहीं हैं। गांधी परिवार को चेतावनी देते हुए रंजीत सावरकर (Ranjit Savarkar) ने कहा, "अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं उनके खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा।"

गुजरात के सूरत की एक अदालत की तरफ से 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। अपनी अयोग्यता पर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, राहुल गांधी ने शनिवार को कहा, "मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।"

रंजीत सावरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय राउत, सावरकर का व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान करते हैं, इसलिए 'उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और राहुल गांधी से सावरकर पर अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।'2

सब समाचार

+ और भी पढ़ें