Dinesh Khatik Resigns: योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

उत्तर प्रदेश में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खटीक ने अपने त्याग पत्र में अपने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
योगी सरकार में यूपी के राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) लगातार नाराज चल रहे थे

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री (MoS) दिनेश खटीक (Dinesh Khatik Resigns) ने राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया है। दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा है।

अपने इस्तीफे में खटीक ने अधिकारियों पर तवज्जो न देने और दलितों को उचित मान-सम्मान न मिलने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेजा दिया है।

ये भी पढ़ें- PWD तबादला धांधली: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद के OSD और 5 अन्य अधिकारी सस्‍पेंड


उत्तर प्रदेश में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खटीक ने अपने त्याग पत्र में अपने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके विभाग के अधिकारी उनके आदेशों का पालन नहीं करते हैं और उनकी उपेक्षा करते हैं क्योंकि वह दलित हैं।

FYF9VF2UYAAH3Ol

सूत्रों के मुताबिक, सरकार बनने के 100 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मंत्रालय में काम आवंटित नहीं किए जाने से वह कथित तौर पर नाराज थे। रिपोर्टों के अनुसार, खटीक मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

दिनेश खटीक ने अमित शाह को लिखी चिट़्ठी में कहा है कि दलित होने की वजह से अधिकारी मेरी बिल्‍कुल नहीं सुनते हैं। अभी तक विभाग में मुझे कोई काम तक नहीं मिला है। दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण उनके किसी भी आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। न ही उन्‍हें सूचना दी जाती है कि विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं।

ea6980e9-38c2-4806-ba18-23df7cbc5b66

उन्होंने कहा कि उन पर क्या कार्यवाही हो रही है? यूपी सरकार के अधिकारी दलितों को अपमान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास नहीं पहुंचे। सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़कर वह मेरठ चले गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।