UP सरकार में गिरा पहला विकेट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- संगठन सरकार से बढ़ा है

इन आम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। सोनम ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा देया। हालांकि, सरकार ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सोनम किन्नर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है, इसलिए वे इसे अपने ऊपर लेंगी

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 8:05 PM
Story continues below Advertisement
UP सरकार में गिरा पहला विकेट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार और संगठन में चल रही खींचतान के बीच एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यूपी में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने पद से इस्तीफा दे दिया। बड़ी बात ये है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते ये कदम उठाया है। इन आम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। सोनम ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा देया। हालांकि, सरकार ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

सोनम किन्नर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है, इसलिए वे इसे अपने ऊपर लेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वे अब सरकार के बजाय संगठन के भीतर काम करने पर फोकस करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से ज्यादा बड़ा है।


उन्होंने सरकार के अधिकारियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि सोनम किन्नर हमेशा नौकरशाही के काम करने के तरीके के खिलाफ मुखर रही हैं और उन्होंने लगातार योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया है।

कौन हैं सोनम किन्नर?

योगी सरकार ने सोनम किन्नर को उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड (उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोनम का पूरा नाम किन्नर सोनम चिश्ती है और वे कथित तौर पर अजमेर की रहने वाली हैं।

सोनम कई सालों से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज में बराबर का दर्जा दिलाने के लिए काम कर रही हैं और अलग-अलग सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले सोनम समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं।

UP BJP प्रमुख देना चाहते हैं इस्तीफा! PM मोदी के सामने ली हार की जिम्मेदारी, अब कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।