Get App

'सावरकर जैसे नायकों के कारण हमें आजादी मिली' CM एकनाथ शिंदे ने बदली अपने ट्विटर की प्रोफाइल फोटो, शिवसेना निकालेगी यात्रा

एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, "सावरकर जैसे नायकों के कारण हमें आजादी मिली है। मैं सावरकर पर राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं। सावरकर के सम्मान में हम प्रदेश के हर जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकालेंगे।" 'गौरव यात्रा' के जरिए, शिंदे की शिवसेना लोगों के बीच सावरकर के कामों के बारे में जागरूकता फैलेगी और उन लोगों के खिलाफ विरोध दर्ज करेगी, जो स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ बोल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 3:53 PM
'सावरकर जैसे नायकों के कारण हमें आजादी मिली' CM एकनाथ शिंदे ने बदली अपने ट्विटर की प्रोफाइल फोटो, शिवसेना निकालेगी यात्रा
एकनाथ शिंदे की शिवसेना निकालेगी 'सावरकर गौरव यात्रा' (FILE PHOTO)

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तरफ से हिंदुत्व विचारक विनायक 'वीर' दामोदर सावरकर (Veer Savarkar) के अपमान की निंदा करने के लिए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनकी शिवसेना (Shiv Sena) महाराष्ट्र के सभी जिलों में 'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेंगे। स्वतंत्रता सेनानी के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए सीएम ने सोमवार देर शाम अपने ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर पर सावरकर की तस्वीर लगा दी।

शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, "सावरकर जैसे नायकों के कारण हमें आजादी मिली है। मैं सावरकर पर राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं। सावरकर के सम्मान में हम प्रदेश के हर जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकालेंगे।"

'गौरव यात्रा' के जरिए, शिंदे की शिवसेना लोगों के बीच सावरकर के कामों के बारे में जागरूकता फैलेगी और उन लोगों के खिलाफ विरोध दर्ज करेगी, जो स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ बोल रहे हैं।

अपनी लोकसभा सदस्यता खोने के बाद, राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा "मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से भी माफी मांगते हैं।" उनके इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें