Chandigarh mayoral polls 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला गुरुवार (30 जनवरी) को चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को महज दो वोटों के अंतर से हराया। बबला को 19 और लता को 17 मत मिले। कोई भी मत अमान्य नहीं पाया गया। पीठासीन अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। AAP-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार के पास बीजेपी उम्मीदवार से ज्यादा वोट थे। लेकिन आप-कांग्रेस गठबंधन के तीन वोट क्रॉस करके बीजेपी उम्मीदवार बबला के पक्ष में कर दिए गए।
