उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। देश और दुनिया भर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।