Puducherry Rains: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी (Chief Minister N Rangasamy) ने भारी बारिश (Heavy Rains) को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। पुडुचेरी में जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। राज्य में गुरुवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है।
