Get App

Punjab: 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली क्लास में किया जाएगा प्रमोट, CM ने की घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने घोषणा की कि कक्षा 5, 8 और 10 के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में पास कर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2021 पर 5:05 PM
Punjab: 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली क्लास में किया जाएगा प्रमोट, CM ने की घोषणा

कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी के कारण परीक्षा स्थगित करने वाले राज्यों की लिस्ट में अब पंजाब (Punjab) का नाम भी जुड़ गया है। अब पंजाब ने घोषणा की है कि कक्षा 5, 8 और 10 के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने घोषणा की कि कक्षा 5, 8 और 10 के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में पास कर दिया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं पर फैसल वर्तमान स्थिति के आधार पर बाद में लिया जाएगा। हालांकि, उन्हें पहले ही स्थागित कर दिया गया है।


CBSE EXAM- 12वीं की परीक्षा स्थगित जबकि 10वीं की परीक्षा रद्द, आज की बैठक में हुआ फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें