Rain Updates: मानसून (Monsoon) की देश में दस्तक होते ही कई जगहों पर बादल फटने (Cloud Burst) और कई जगहों पर जलभराव (flood) से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 12 जुलाई से गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में एक ताजा तीव्र गीलापन होने की संभावना है।
