Get App

Weather Forecast: इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज यानी 11 अक्टूबर से लेकर अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली-NCR तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 4:27 PM
Weather Forecast: इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
IMD ने दिल्ली में बादल घिरे रहने के साथ दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है

Weather Forecast: मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल घिरे रहने के साथ दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में बाद में हल्की बारिश के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। इस महीने अब तक दर्ज की गई बारिश सामान्य 28 मिलीमीटर बारिश से लगभग 4 गुना अधिक और अगस्त में 3 गुना अधिक (41.6 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई।

इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी

- मौसम विभाग ने आज यानी 11 अक्टूबर से लेकर अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने यह भी भविष्यवाणी की कि आंतरिक कर्नाटक में अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें