Get App

Weather Forecast: दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों की बारिश के आसार, जानें इस महीने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: मौसम कार्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में इस महीने हल्की बारिश होने की आशंका है। IMD ने पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान रहने की भविष्यवाणी की है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 03, 2023 पर 11:51 AM
Weather Forecast: दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों की बारिश के आसार, जानें इस महीने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
IMD ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है

IMD Weather Forecast for February: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में सामान्य बारिश होने की आशंका है, जबकि क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना कम है। IMD ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम. माहपात्रा ने कहा कि फरवरी के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

महानिदेशक ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल फरवरी की बारिश का औसत सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फरवरी में शीतलहर चलने की संभावना भी बेहद कम है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। माहपात्रा ने कहा कि पूर्वानुमान है कि फरवरी के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें