Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा करने के लिए खास बर्तनों (Utensil) का इस्तेमाल किया जाएगा। इन बर्तनों को बनाने में इन दिनों वाराणसी (Varanasi) के कारीगर पूरी शिद्दत से जुटे हैं। कई पीढ़ियों से इन खास बर्तनों को बना रहे लालू वर्मा और उनके भाई को इन्हें बनाने का आर्डर मिला है।
