अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) का निर्माण केवल आस्था और आध्यात्म का ही प्रमाण नहीं है। बल्कि यह सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में एक अहम आर्थिक बदलाव भी ला रहा है। ये बदलाव अयोध्या को देश के एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में बदल रहे हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया, "अयोध्या में विकास और नई परियोजनाओं को लेकर जो उत्साह की लहर है, उससे पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।" टूरिज्म डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की तेजी से बढ़ी है। साल 2021 में करीब सवा तीन लाख लोग अयोध्या आए थे, जो 2022 में आश्चर्यजनक रूप से बढ़कर 2.39 करोड़ हो गई। फिर 2023 में यह संख्या बढ़कर 31.5 करोड़ हो गई, जैसा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था।
