Alert! अगर आप भी बेच रहे हैं पुराने सिक्के और नोट, हो जाएं सावधान, RBI ने कही ये बात

RBI On Rare Note: आजकल पुराने और रेयर सिक्कों को ऑनलाइन बेचने का चलन बढ़ा है। कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जो इन्हें खरीदने और बेचने का काम करते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
RBI ने पुराने सिक्के बेचने को लेकर जरूरी सूचना जारी की है।

RBI On Rare Note: आजकल पुराने और रेयर सिक्कों को ऑनलाइन बेचने का चलन बढ़ा है। कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जो इन्हें खरीदने और बेचने का काम करते हैं। इन्हें लेकर RBI ने हाल में एक जरूरी सूचना जारी की है। RBI ने कहा है कि कई धोखाधड़ी करने वाले लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन इन पुराने और रेयर सिक्कों के बेचने के लिए सेंट्रल बैंक यानी आरबीआई के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि गलत है। लोगों को इससे सावधान रहने के लिए सतर्क किया गया है।

पुराने सिक्के बेचने को लेकर आरबीआई ने कही ये बात

अगर आप भी पुराने सिक्के और नोट बेचने या खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आरबीआई की तरफ से दी गई ये चेतावनी और जानकारी जरूर देख लें। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग लगातार ग्राहकों को चूना लगाने की कोशिशों में रहत है और वह रोजाना नए तरीके निकालते रहते हैं। वह कई बार आरबीआई के नाम का इस्तेमाल करते हैं। ये गलत है।


 

 

RBI ने ट्वीट में दी जानकारी

रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट जारी कर कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के सामने यह बात आई है कि कुछ लोग गलत तरीके से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पुराने बैंक नोट और सिक्कों को बेचने के लिए कमीशन और टैक्स मांग रहे हैं। सेंट्रल बैंक ने कहा कि कि वह किसी भी तरह की गतिविधि में शामिल नहीं है और इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए किसी से कोई शुल्क या कमीशन नहीं लेता। साथ ही बैंक ने कहा है कि वह ऐसी किसी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होता है।

Sensex 60,000 के पार, इन वजहों से हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।