Get App

RBI Monetary Policy: लगातार आठवीं बार पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% पर बरकरार

RBI Monetary Policy LIVE Updates: मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2021 पर 5:55 PM
RBI Monetary Policy: लगातार आठवीं बार पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% पर बरकरार

RBI Monetary Policy LIVE Updates: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने इस बार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट पहले की तरह 4% पर बरकरार है। रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35% पर बना हुआ है। यह लगातार आठवीं बार है जब RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेट को जस का तस बनाए रखा ह। RBI ने आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट घटाया था। RBI हर दो महीने में तीन दिन की बैठक करता है और पॉलिसी रेट पर फैसला लेता है।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब भी इकोनॉमी को लेकर अकोमडेटिव रूख बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि MPC के सभी 6 सदस्यों ने एकमत से पॉलिसी रेट में बदलाव ना करने का फैसला किया है। जबकि अकोमडेटिव रूख को लेकर 5:1 के मतों से फैसला हुआ है। यानी कमिटी का एक सदस्य अकोमडेटिव रुख के पक्ष में नहीं था। अकोमडेटिव रुख बनाए रखने का मतलब है कि पॉलिसी रेट में कमी होगी या उसे होल्ड किया जाएगा ताकि अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिल सके। RBI गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक लगातर ये कोशिशें करेगा कि महंगाई दर टारगेट के भीतर रहे।

शक्तिकांत दास ने कहा अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार आना बाकी, दरें बरकरार

पहले यह उम्मीद की जा रही है थी कि शायद रिजर्व बैंक इसबार पॉलिसी रेट में कमी कर सकता है। रिजर्व बैंक इस बार भी मॉनेटरी पॉलिसी में शायद कोई बदलाव ना करे। पॉलिसी रेट को पहले की तरह बरकरार रखते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अकोमडेटिव रूख अपना सकते हैं।

6 सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिनों की बैठक 6 अक्टूबर को शुरू हुई थी। RBI गवर्नर आज 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। RBI का फोकस लगातार महंगाई दर कम करने और इकोनॉमिक ग्रोथ की रिकवरी पर है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इकोनॉमी की रफ्तार सुधरी है। लेकिन कोर इनफ्लेशन अब भी चुनौती बना हुआ है। जुलाई-सितंबर में खुदरा महंगाई दर अनुमान से कम था।

शक्तिकांत दास ने कहा कि MPC की पिछली बैठक के मुकाबले इसबार भारत की स्थिति ज्यादा बेहतर है। ग्रोथ मजबूत हो रही है और महंगाई दर पर उम्मीद से बेहतर स्थिति में है।

मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए GDP की ग्रोथ रेट 9.5% पर बरकरार रखा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें